Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महाराजगंज में सांसद सिग्रीवाल ने कराया योगाभ्यास

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

महाराजगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह लाइंस क्लब सीवान के तत्वावधान में शहर स्थित स्वामी कर्मदेव यमुना राम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के विशाल मैदान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, स्थानीय विधायक हेमनारायण साह, एसडीओ अनिता सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने स्वयं लोगों को वृक्षासन, हास्यासन सहित विभिन्न योगासन कराए और योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने भारत की संस्कृति, परंपरा और गौरव को पूरी दुनिया में स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग आज वैश्विक पहचान बन चुका है और दुनिया के लगभग 200 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन विरासत और जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है।

वहीं विधायक हेमनारायण साह ने लोगों से नियमित योग करने की अपील करते हुए कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम कई बीमारियों से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

लाइंस क्लब की सचिव डॉ. शबीना जावेद ने कहा कि योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से भी नियमित योग करने की अपील की और कहा कि योग से शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं को दूर करने में काफी मदद मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया तथा उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत किया।