लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
आगलगी से बचाव के लिए एलईडी वैन से लोगों जागरूकता किया गया।
सीवान/दारौंदा प्रखंड क्षेत्र में आगलगी के मामला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन एक के बाद एक गांव में आग लगने के नए मामले सामने आ रहे हैं.
कहीं खेत-खलियान में तो कहीं घरों में आग लग रही है, जिससे लोगों को काफी नुकसान हो रहा है. स्थिति ऐसी हो गई है कि आग से निपटना अग्निशमन विभाग के लिए भी मुश्किल हो गया है. हालांकि, विभाग इससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन आगलगी से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने एक नई तकनीक निकाली है. अब एलईडी वैन से प्रखंड क्षेत्र के सुदूर इलाकों में जन-जागरूकता फैलाकर आगलगी पर रोक लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है. जागरूकता रथ के साथ आपदा विभाग से आपदा मित्र नीरज गोस्वामी मौजूद रहे।







