Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अफ्रीका में डिजिटल क्रांति: नामीबिया में भी होगा अब UPI पेमेंट

विदेश डेस्क, श्रेयांश पराशर| 
भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) तकनीक को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलती जा रही है। नामीबिया ने UPI को अपनाने की मंज़ूरी देकर अफ्रीका में डिजिटल पेमेंट का नया दौर शुरू कर दिया है।

नामीबिया ने भारतीय डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI को अपनाने की मंज़ूरी दे दी है। यह कदम भारत और नामीबिया के बीच हुए एक ऐतिहासिक लाइसेंसिंग समझौते के तहत उठाया गया है। इस फैसले के बाद नामीबिया अफ्रीका का पहला ऐसा देश बन जाएगा जहां भारतीय UPI तकनीक से पेमेंट संभव होगा। यह सुविधा इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

UPI (Unified Payments Interface) भारत की सबसे सफल और तेज़ डिजिटल भुगतान प्रणालियों में से एक है, जिसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा विकसित किया गया है। अब इस तकनीक के अंतरराष्ट्रीय विस्तार से भारत की डिजिटल क्षमताओं को वैश्विक पहचान मिल रही है।

यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नामीबिया के राष्ट्रपति नंदी-एनडेटवा के बीच विंडहोक में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान तय हुआ। दोनों नेताओं ने इस सहयोग को भारत-अफ्रीका आर्थिक और तकनीकी साझेदारी के लिए एक मील का पत्थर बताया।

UPI के नामीबिया में शुरू होने से वहां के नागरिकों को तेज़, सुरक्षित और सरल पेमेंट सुविधा मिलेगी। साथ ही, यह भारत और अफ्रीकी देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा देगा।

इस साझेदारी से स्पष्ट है कि भारत अब न केवल अपने नागरिकों के लिए बल्कि वैश्विक स्तर पर भी डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।