Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा: सीमा सुरक्षा पर जोर

नेशनल डेस्क,श्वेता प्रिया।

सिलीगुड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने सिलीगुड़ी स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) के फ्रंटियर मुख्यालय में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा को मजबूत करने, घुसपैठ रोकने और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पर जोर दिया।

1,129 एकड़ जमीन का मुद्दा

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से लंबे समय से जमीन मांगी जा रही थी। शाह के मुताबिक, राज्य सरकार ने नई सरकार बनने के बाद करीब 1,100 एकड़ जमीन 45 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई है और अब करीब 29 एकड़ जमीन और उपलब्ध कराई जानी है।

शाह ने इस मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमा सुरक्षा के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर पहले कई बार अनुरोध किया गया था, लेकिन इसमें देरी हुई।

सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पर फोकस

अमित शाह ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताया। यह संकरा क्षेत्र देश के पूर्वोत्तर राज्यों को बाकी भारत से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है और निगरानी बढ़ाई गई है।

SSB की परियोजनाओं का शिलान्यास

कार्यक्रम में SSB के कई कैंपों और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं की लागत करीब ₹179 करोड़ बताई गई है। गृह मंत्री ने सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों की भूमिका की भी सराहना की।

अमित शाह का यह दौरा सीमा सुरक्षा, घुसपैठ पर रोक और सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार के फोकस को दर्शाता है। उनके दौरे के दौरान उत्तर बंगाल से जुड़े सुरक्षा और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हो रही है।