Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अमेरिका में शटडाउन: विपक्ष नहीं माना तो ठप होगा सरकारी कामकाज

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार।

अमेरिका में शटडाउन का खतरा मंडरा रहा है। अगर विपक्ष नहीं माना तो मंगलवार रात से सरकारी कामकाज ठप हो सकता है और करीब 9 लाख कर्मचारियों को जबरन छुट्टी पर भेजा जा सकता है। मंगलवार रात फंडिंग बिल पर वोटिंग होनी है। यदि बुधवार रात 12 बजे तक यह पास नहीं हुआ तो ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में पहली बार सरकारी फंडिंग रुक जाएगी, जिसे ‘गवर्नमेंट शटडाउन’ कहा जाता है।

दरअसल, डेमोक्रेट और रिपब्लिकन ओबामा हेल्थ केयर सब्सिडी प्रोग्राम को लेकर आमने-सामने हैं। डेमोक्रेट्स चाहते हैं कि स्वास्थ्य बीमा पर सब्सिडी बढ़ाई जाए, जबकि रिपब्लिकन को आशंका है कि इससे सरकारी खर्च बढ़ेगा और अन्य काम प्रभावित होंगे। सोमवार को राष्ट्रपति ट्रम्प और डेमोक्रेटिक नेताओं की व्हाइट हाउस में बैठक भी बेनतीजा रही।

अमेरिका का वित्तीय वर्ष 1 अक्टूबर से शुरू होता है। इसी दौरान बजट तय किया जाता है कि पैसा सेना, शिक्षा या स्वास्थ्य पर कितना खर्च होगा। यदि नया बजट समय पर पारित न हो तो सरकार बंद हो सकती है।

डेमोक्रेट सांसद चक शूमर का कहना है कि अब फैसला ट्रम्प पर निर्भर करता है। वहीं, पीटर वेल्च ने कहा कि देश स्वास्थ्य संकट से गुजर रहा है, ऐसे में राष्ट्रपति को कांग्रेस का फैसला मानना चाहिए। दूसरी ओर रिपब्लिकन नेताओं ने शूमर पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर फंडिंग बिल रोक रहे हैं। सांसद जोश हॉली ने कहा कि शटडाउन का हेल्थ सब्सिडी से कोई संबंध नहीं है, जबकि एरिक श्मिट ने कहा कि शूमर ट्रम्प के साथ काम करने से बच रहे हैं।

यदि शटडाउन होता है तो सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह से लेकर कई खर्च रुक जाएंगे। हालांकि मेडिकल सेवाएं, सीमा सुरक्षा और हवाई सेवाएं जारी रहेंगी। पिछले 50 वर्षों में अमेरिका 20 बार शटडाउन झेल चुका है। ट्रम्प के पिछले कार्यकाल में भी 3 बार ऐसा हुआ था। 2019 का शटडाउन सबसे लंबा 35 दिन चला, जिससे अर्थव्यवस्था को 25 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

2013 में शटडाउन के दौरान कनाडा सीमा की देखरेख के लिए केवल एक व्यक्ति तैनात था और सभी कब्रिस्तान बंद कर दिए गए थे। 2018 में वेतन न मिलने से एयरपोर्ट पर कर्मचारी काम पर नहीं आए, जिससे उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। उसी दौरान FBI डायरेक्टर ने चेतावनी दी थी कि उनके पास कामकाज चलाने के लिए पैसे नहीं बचे हैं।