Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप टैरिफ पर लगाई रोक

विदेश डेस्क, आर्या कुमारी।

वॉशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अंतरराष्ट्रीय व्यापार अदालत से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने ट्रंप प्रशासन द्वारा कई देशों पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ से जुड़े आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि राष्ट्रपति ने कांग्रेस की मंजूरी के बिना यह कदम उठाकर संवैधानिक सीमाओं का उल्लंघन किया है।

यह मामला कई बड़े अमेरिकी व्यापार संगठनों और हजारों कारोबारियों की ओर से अदालत में चुनौती के रूप में दायर किया गया था। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि इतने बड़े आर्थिक फैसले को लागू करने का अधिकार केवल कांग्रेस के पास है और राष्ट्रपति अकेले ऐसा निर्णय नहीं ले सकते। अदालत ने इस तर्क को सही मानते हुए टैरिफ आदेश पर रोक लगा दी।

कोर्ट के फैसले के बाद अरबों डॉलर के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर असर डालने वाले इन शुल्कों का भविष्य फिलहाल अनिश्चित हो गया है। माना जा रहा है कि इस निर्णय से अमेरिका के व्यापारिक संबंधों और वैश्विक बाजारों पर भी व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

फैसले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए न्यायपालिका पर निशाना साधा। उन्होंने अदालत के निर्णय को अमेरिका विरोधी बताते हुए कहा कि न्यायाधीशों को देश की नीतियां तय करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। ट्रंप ने यहां तक कहा कि वह संबंधित जजों को “बर्खास्त” करने जा रहे हैं।
हालांकि कानूनी विशेषज्ञों ने ट्रंप के इस बयान को लेकर स्पष्ट किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के पास संघीय न्यायाधीशों को हटाने का अधिकार नहीं होता। अमेरिकी संविधान के अनुच्छेद-3 के तहत संघीय जजों की नियुक्ति आजीवन मानी जाती है और उन्हें केवल विशेष संवैधानिक प्रक्रिया के जरिए ही पद से हटाया जा सकता है।

ट्रंप ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि ये टैरिफ अमेरिकी नौकरियों और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए जरूरी थे। उन्होंने संकेत दिया कि प्रशासन इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जा सकता है और अदालत के फैसले के खिलाफ आगे कानूनी लड़ाई जारी रखेगा।

अदालत के इस फैसले के बाद वैश्विक बाजारों और अमेरिकी रिटेल कारोबारियों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। कई व्यापारिक कंपनियां पहले ही टैरिफ के कारण कीमतें बढ़ने की आशंका जता रही थीं। वहीं ट्रंप विरोधियों ने इसे कानून के शासन और संवैधानिक संतुलन की जीत बताया है, जबकि उनके समर्थकों का कहना है कि न्यायपालिका राष्ट्रपति की व्यापार नीति में दखल दे रही है।