Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अमेरिकी वीजा नीति पर रूबियो का बड़ा बयान

विदेशडेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत बताते हुए कहा कि अमेरिकी वीजा और आव्रजन नीति में किए जा रहे बदलाव केवल भारत को ध्यान में रखकर नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि यह पूरी दुनिया के लिए लागू सुधार प्रक्रिया का हिस्सा हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंधों को भारत के साथ रणनीतिक रिश्तों की कीमत पर नहीं देखा जाना चाहिए।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में रूबियो ने कहा कि अमेरिका अपनी आव्रजन प्रणाली को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में लोग अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है। इसी कारण अब यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कौन, कब और किस उद्देश्य से अमेरिका आ रहा है।

रूबियो ने कहा कि इन सुधारों का विरोध होना स्वाभाविक है, लेकिन यह प्रक्रिया किसी एक देश को निशाना बनाकर नहीं बनाई गई है। उन्होंने भारतीयों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय समुदाय और भारतीय कंपनियों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय कंपनियों द्वारा अमेरिका में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया गया है और अमेरिका चाहता है कि यह निवेश आगे भी बढ़े।

अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों के मामलों पर पूछे गए सवाल के जवाब में रूबियो ने कहा कि ऐसे बयान कुछ “बेवकूफ लोगों” द्वारा दिए जाते हैं और अमेरिका सभी देशों के लोगों का खुले दिल से स्वागत करता है।