Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अयोध्या का इनामी गो-तस्कर कुशीनगर में गिरफ्तार

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

कुशीनगर पुलिस ने अयोध्या के 25 हजार के इनामी गो-तस्कर अरुण उर्फ राजकुमार रावत को कसया बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ अयोध्या व पटहेरवा थानों में गो-तस्करी से जुड़े कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

कुख्यात गो-तस्कर को सोमवार को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी अरुण उर्फ राजकुमार रावत के रूप में हुई। वह एक साल से ज्यादा समय से पुलिस से बचता फिर रहा था, जिस पर कुशीनगर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।

थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि थाने का वांछित गो-तस्कर कसया बस स्टैंड के पास मौजूद है। टीम मौके पर पहुंची और परिसर व आसपास की गहन तलाशी शुरू की, तभी एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

उसके विरुद्ध अयोध्या और पटहेरवा थाने में गो-तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। टीम में दारोगा अनुराग यादव, कांस्टेबल सच्चिदानंद यादव और श्रवण कुमार शामिल थे।