Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर प्रधानमंत्री मोदी ने धर्म ध्वजा फहराई, जयश्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा परिसर

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने धर्म ध्वजा आरोहित की। इससे पहले ‘संकल्प सिद्धि’ कार्यक्रम को लेकर रामनगरी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। रोड शो और पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने संघ प्रमुख भागवत के साथ मिलकर ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूरी की।

ध्वजारोहण के दौरान जयश्रीराम और जय जय हनुमान के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अयोध्या के नागरिकों ने प्रधानमंत्री के काफिले पर पुष्पवर्षा की और मार्गभर अद्भुत उत्साह प्रदर्शित किया।

अयोध्यावासी एक हाथ में भगवा ध्वज और दूसरे में तिरंगा लहराते नजर आए। स्वागत से प्रभावित प्रधानमंत्री ने भी पूरे मार्ग में हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। आगमन पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी सुबह अयोध्या पहुंचे और साकेत महाविद्यालय में उनका हेलीकॉप्टर उतरा। वहां से काफिले के साथ टेढ़ी बाजार से होकर वे श्रीराम मंदिर परिसर पहुंचे, जहां पूरे रास्ते भर जयश्रीराम व जय जय हनुमान के नारों के साथ नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री ने सप्त मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किया। महर्षि वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुह्य और माता शबरी के मंदिरों में उन्होंने शीश झुकाया। इसके अलावा शेषावतार मंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

अयोध्या पहुंचने पर साकेत विश्वविद्यालय हैलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल पटेल द्वारा पुष्पगुच्छ देकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद वे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए आगे बढ़े।

मंदिर परिसर स्थित राम दरबार में प्रधानमंत्री मोदी, संघ प्रमुख भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन, पूजा और आरती की। पुजारियों ने तीनों विशिष्ट अतिथियों को रामनामी गमछा ओढ़ाया और प्रसाद प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी और भागवत ने विधि-विधान से पूजा कर रामलला का आशीर्वाद प्राप्त किया।