Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अरेराज सोमेश्वर धाम विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

लोकल डेस्क, रानी कुमारी।

अरेराज, पूर्वी चम्पारण की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वरनाथ धाम के व्यापक विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों को तेज करने के लिए आज जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज के साथ मिलकर धाम परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अरेराज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने कार्यकारी एजेंसी आईएनएससीपीएल के पदाधिकारियों से परियोजना की मौजूदा स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। एजेंसी ने बताया कि पूरे विकास कार्य के लिए 45.29 करोड़ रुपये का अनुबंध किया गया है। इसमें पुराने गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार, नए गेस्ट हाउस का निर्माण और केडिया धाम के विकास समेत कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति
निरीक्षण में सामने आया कि पुराने गेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसे जनवरी 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं 2100 वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रहे नए जी+2 स्ट्रक्चर वाले गेस्ट हाउस का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। इसके भूतल पर रिसेप्शन, वेटिंग हॉल और बैंक्वेट हॉल तैयार किए जा रहे हैं, जबकि ऊपर के दोनों मंजिलों पर आधुनिक गेस्ट रूम और सुइट रूम बनाए जा रहे हैं।

परिसर में स्थित तालाब के चारों ओर आकर्षक पैदल पथ, सजावटी कार्य, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था और हरित क्षेत्र विकसित करने की भी योजना है। पूरे प्रोजेक्ट को जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

सभी कार्यों का जायजा लेने के बाद जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज को भी निर्देश दिए कि वे इन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते रहें, ताकि किसी भी तरह की देरी या लापरवाही की स्थिति न बने।

बाबा सोमेश्वरनाथ धाम क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक केंद्र है। यहां हो रहे विकास कार्यों से न केवल भक्तों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।