Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अलीगढ़: बिना PMO मंजूरी चला ‘सेंटर फॉर नरेंद्र मोदी स्टडीज’, CBI ने दर्ज की FIR

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

सीबीआई ने अलीगढ़ के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिस पर बिना प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) या केंद्र सरकार की अनुमति के ‘सेंटर फॉर नरेंद्र मोदी स्टडीज’ चलाने का आरोप है। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में सीबीआई अप्रैल से ही जांच कर रही थी।

अधिकारियों ने सोमवार (27 अक्टूबर) को बताया कि सीबीआई ने जसीम मोहम्मद के खिलाफ बिना अनुमति स्टडी सेंटर संचालित करने पर मुकदमा दर्ज किया है। इस सेंटर के खिलाफ एक वकील ने पीएमओ में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई संप्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग निवारण) अधिनियम, 1950 के उल्लंघन के तहत की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई ने यह कदम प्रधानमंत्री कार्यालय की शिकायत के बाद उठाया। पीएमओ को अलीगढ़ के एक वकील से शिकायत मिली थी कि जसीम मोहम्मद बिना पूर्व अनुमति के यह केंद्र चला रहे हैं, जो Emblems and Names (Prevention of Improper Use) Act, 1950 का उल्लंघन है।

शिकायत मिलने के बाद एजेंसी ने अप्रैल में प्रारंभिक जांच शुरू की थी। जांच में यह पाया गया कि “सेंटर फॉर नरेंद्र मोदी स्टडीज” को 25 जनवरी 2021 को भारतीय न्यास अधिनियम, 1860 के तहत जसीम मोहम्मद द्वारा पंजीकृत कराया गया था, लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार या पीएमओ से अनुमति नहीं ली गई थी।

सीबीआई ने जांच के लिए मुख्य महानगरीय मजिस्ट्रेट (RADC) से अनुमति मांगी थी, जिसे 14 अक्टूबर को मंजूरी दी गई। इसके बाद जसीम मोहम्मद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस और सीबीआई मामले की आगे जांच कर रहे हैं। वहीं, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।