Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतरे

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

गुवाहाटी। असम के कामरूप में बुधवार सुबह कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सुबह करीब 6 बजकर 54 मिनट पर ट्रेन का इंजन और छह डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस हादसे में करीब 50 यात्री घायल हुए हैं। हालांकि, रेलवे प्रशासन का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। दुर्घटना के बाद रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और राहत-बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर अभियान शुरू किया। यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा दिगारू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को दूसरी लाइन पर ले जाने के दौरान हुआ। उस समय लोको पायलट ट्रेन की रफ्तार कम नहीं कर सके, जिसके कारण ट्रेन आगे लगे डेड एंड के बैरिकेड्स से टकरा गई। टक्कर के बाद इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, दुर्घटना में घायल यात्रियों की वास्तविक संख्या और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है।

लोको पायलट ने ब्रेक और सिग्नल में खराबी की कही बात

दुर्घटना से पहले लोको पायलट केबिन में हुई बातचीत की जानकारी भी सामने आई है। लोको पायलट ने बताया था कि ट्रेन के नियंत्रण और ब्रेक से संबंधित उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने सिग्नल के लाल होने की बात कहते हुए कहा कि आपातकालीन व्यवस्था भी काम नहीं कर रही है। बातचीत के दौरान उन्होंने बार-बार उपकरणों के काम नहीं करने की शिकायत की थी।

लोको पायलट ने एस-9 और ए-9 प्रणाली में भी खराबी आने की बात कही थी। ये दोनों ट्रेन के ब्रेक सिस्टम से संबंधित हैं। उनके मुताबिक, ब्रेक और अन्य नियंत्रण प्रणालियों के काम नहीं करने के कारण ट्रेन की गति को नियंत्रित करने में परेशानी हो रही थी। हालांकि, इन तकनीकी खराबियों और दुर्घटना के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

यात्रियों को दूसरी ट्रेन से भेजा गया
हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया। रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित डिब्बों से यात्रियों को बाहर निकाला। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा, फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की गई। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को सुरक्षित निकालने और उन्हें आगे की यात्रा के लिए सहायता उपलब्ध कराने का काम किया गया।