Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आँखें हुईं बंद पर किसी और की दुनिया कर गई रोशन

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

मृत्यु के बाद भी जिंदा रहेगी उनकी रोशनी, दो जरूरतमंदों को मिला नई दृष्टि का उपहार: बिमल सर्राफ

बीरगंज: नेपाल के बीरगंज में दो परिवारों ने अपने परिजनों के मरणोपरांत नेत्रदान कर मानवता, सेवा और सामाजिक जागरूकता की प्रेरणादायी मिसाल पेश की है। बीरगंज निवासी स्व. शंकरलाल सरावगी के पुत्र आशीष एवं प्रदीप सरावगी तथा स्व. लक्ष्मण बहादुर श्रेष्ठ के पुत्र सुदर्शन श्रेष्ठ ने अपने परिजनों के मरणोपरांत नेत्रदान की सहमति देकर दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई रोशनी का मार्ग प्रशस्त किया।

तेरापंथ युवक परिषद, बीरगंज के सहयोग से केडिया आंख अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने सफलतापूर्वक नेत्र संकलन किया। सीमावर्ती भारत-नेपाल क्षेत्र में नेत्रदान के प्रति बढ़ती जागरूकता को समाज के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

लायंस इंटरनेशनल के आजीवन सदस्य लायन राधेश्याम खेतान ने दोनों परिवारों के इस निर्णय को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए नमन किया। वहीं लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता बिमल सर्राफ ने कहा कि "सेवा ही सत्य है" तथा नेत्रदान मृत्यु के बाद भी जीवन को सार्थक बनाने का सर्वोत्तम माध्यम है।उन्होंने यह भी कहा कि आँख भले बंद हो जाए लेकिन नेत्रदान के माध्यम से किसी की दुनिया हमेशा के लिए रोशन की जा सकती है। 

भारत विकास परिषद शाखा-रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि मृत्यु अंत नहीं, बल्कि किसी अन्य जीवन में आशा और प्रकाश का नया आरंभ भी बन सकती है। नेत्रदान जैसे महादान के माध्यम से व्यक्ति इस दुनिया से जाने के बाद भी किसी की अंधकारमय दुनिया को रोशन कर सकता है। उन्होंने सभी लोगों से मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेने का आह्वान किया।

नेपाल के प्रथम अंतरराष्ट्रीय निदेशक ई. लायन संजय खेतान, प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय निदेशक लायन राजन लामसाल, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक लायन बालकृष्ण बुरलाकोटी, मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन केशर भंडारी, जिलापाल लायन विनय बस्नेत,जिलापाल लायन नवराज सापकोटा,लायन सुशीला शाह,लायन नरोत्तम पाण्डेय,लायन पिया सिंह,लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह, नेपाल के रोटेरियन,भारत विकास परिषद शाखा- रक्सौल के संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया सहित लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के साथ अनेक सामाजिक संगठनों एवं मानवता प्रेमियों ने दोनों दिवंगत दानवीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसकी जानकारी लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष बिमल कुमार सर्राफ एवं भारत विकास परिषद् , रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी है।