Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आख़िर क्या था राजीव गांधी में खास... जिस पर फिदा हुई थी सोनिया गांधी

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पति राजीव गांधी से पहली मुलाकात से जुड़ी यादें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी के व्यक्तित्व में दिखने वाली विनम्रता ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया था। वह आज भी उस मुलाकात को नहीं भूल सकतीं।

खाने की तलाश में ग्रीक रेस्तरां पहुंचीं सोनिया

सोनिया गांधी ने अपनी आने वाली संस्मरणात्मक पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' से जुड़े प्रसंगों का एक वीडियो जारी किया है। शनिवार को साझा किए गए इस वीडियो में उन्होंने इंग्लैंड में बिताए दिनों को याद किया।

उन्होंने बताया कि उन दिनों इंग्लैंड में खाना उन्हें बहुत खराब लगता था। उस समय आज की तरह रेस्तरां भी अधिक नहीं हुआ करते थे। इसलिए वह ऐसी जगह तलाशती रहती थीं, जहां उन्हें अपनी पसंद का खाना, खासकर इतालवी भोजन मिल सके।

इसी तलाश के दौरान उन्हें एक ग्रीक रेस्तरां के बारे में पता चला। वहां कई छात्र, खासकर यूरोपीय और भारतीय, खाना खाने आते थे। इसी रेस्तरां में उनकी राजीव गांधी से पहली मुलाकात हुई थी।

पहली मुलाकात में ही खास लगा राजीव गांधी का व्यक्तित्व

सोनिया गांधी ने बताया कि पहली मुलाकात में ही उन्हें महसूस हो गया था कि राजीव गांधी ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ वह अपनी जिंदगी बिताना चाहेंगी। बाद में उन्हें पता चला कि राजीव गांधी ने भी उनके बारे में ऐसा ही महसूस किया था।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में एक साझा मित्र ने दोनों का परिचय कराया था। इसके बाद वे दोस्त बन गए और दूसरे मित्रों के साथ पार्टियों में जाने तथा दर्शनीय स्थलों को देखने लगे।

वैलेंटाइन पार्टी की यादें भी कीं साझा

सोनिया गांधी ने एक वैलेंटाइन पार्टी का भी जिक्र किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे। राजीव गांधी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह बेहद आकर्षक थे, लेकिन उनके व्यक्तित्व की विनम्रता ने उन्हें खास तौर पर प्रभावित किया था।

सोनिया गांधी के मुताबिक, राजीव गांधी की यही सहजता उनके दिल को छू गई थी। यही वजह है कि वह उनसे हुई पहली मुलाकात को आज भी नहीं भूल पाती हैं।