Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आगामी इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने की बैठक

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती

सीवान/महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यालय के सभा कक्ष में अनुमंडल क्षेत्र के एसडीपीओ, सीओ, बीडीओ, बीईओ के साथ सभी परीक्षा केंद्राधीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

बैठक में परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इंटर परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे और किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के उद्देश्य से उन्होंने निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित की जाए. परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय से पूर्व परीक्षार्थियों का प्रवेश कराया जाए व विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति न दी जाए.

अनिता सिन्हा ने बताया कि अनुमंडल के संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जायेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीईओ ने सभी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान वीक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए सभी वीक्षक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं. अंत में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि महाराजगंज अनुमंडल में इंटरमीडिएट परीक्षा का सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण समापन सुनिश्चित किया जा सके.