Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आदित्य शर्मा ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

पकड़ीदयाल/बिहार। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में आदित्य शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। पकड़ीदयाल प्रखंड के बड़का गांव निवासी आदित्य ने कुल 300 अंकों में से 264 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। परिणाम घोषित होते ही परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।

धनौजी पंचायत स्थित धनौजी बाजार के ज्ञानस्थली स्कूल धनौजी ने एक बार फिर ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष घोषित परिणाम में विद्यालय के कुल 34 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त किया।

सफल विद्यार्थियों में पकड़ीदयाल प्रखंड के बड़का गांव निवासी आदित्य शर्मा का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। आदित्य ने कुल 300 अंकों में से 264 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनके इस शानदार परिणाम से परिवार और विद्यालय दोनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। रिजल्ट आने के बाद आदित्य के पिता मनीष कुमार, माता रोशनी कुमारी तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि आदित्य शुरू से ही पढ़ाई के प्रति मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य-केन्द्रित छात्र रहा है, जिसकी लगन और निरंतर प्रयास का ही यह परिणाम है।

अंक विवरण के अनुसार आदित्य को भाषा में 46, गणित में 138, इंटेलिजेंस में 46 तथा सामान्य ज्ञान में 34 अंक प्राप्त हुए हैं। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा (SS एवं NSS) के लिए क्वालिफाई किया है।

आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों एवं गुरुजनों के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि निरंतर अध्ययन, समय-समय पर दोहराव और आत्मविश्वास ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रही।

आदित्य की इस उपलब्धि से पूरे पकड़ीदयाल क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे चलकर देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।