Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आपराधिक योजना बना रहे युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा थाना पुलिस ने सोमवार की शाम भीखाबांध नहर के समीप छापेमारी कर आपराधिक घटना की योजना बना रहे पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक बाइक और एक कार बरामद की गई।

जबकि दो आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं आसूचना संकलन के दौरान भीखाबांध पहुंची थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक नहर किनारे जुटकर किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा 112 टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे। घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि दो फरार हो गए। गिरफ्तार युवकों की पहचान शहाबुद्दीन अंसारी उर्फ कैश, सलाउद्दीन अंसारी, इरशाद अंसारी, राजन यादव तथा विक्की यादव के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपितों की पहचान बुलेट यादव और मुन्ना हाशमी के रूप में की गई है।
तलाशी के दौरान शहाबुद्दीन अंसारी उर्फ कैश के पास से 7.65 एमएम का एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ, जिसमें एक गोली बैरल में तथा एक गोली मैगजीन में लोड थी। इसके अलावा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। घटनास्थल से एक होंडा साइन बाइक और एक ब्रेजा कार भी बरामद की गई।
पुलिस ने बताया कि बरामद हथियार के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। सभी आरोपितों के खिलाफ अवैध हथियार रखने तथा संगठित होकर अपराध की योजना बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपितों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।