Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट में दर्जनों लोग हुए घायल

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दरौंदा थाना क्षेत्र के गोरौली गांव में मंगलवार की दोपहर में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई.

जिसमें दोनों तरफ से दस से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पूर्व में कोचिंग पढ़ने वाले बच्चे किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न किए थे जिसको ग्रामीणों की मदद से दबा दिया गया था, लेकिन अचानक परिजन शहर से गांव पहुंचे तो आपस में उलझ गए और एक दूसरे से मारपीट करने लगे. जिस मारपीट में एक पक्ष से आरती देवी, अमित कुमार, रामवती देवी, प्रदीप ठाकुर, प्रवीण कुमार, वहीं दूसरे पक्ष से बिंदा देवी, सुनील कुमार, विपिन कुमार, सत्य प्रकाश प्रसाद एवं जयमाला देवी घायल हुई है. घायलों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभंगा में भर्ती कराया. जहां पर प्राथमिक उपचार हुआ. प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को डॉक्टर ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के बारे में जानकारी हुई है. आवेदन मिलने के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी.