Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आपार ID निर्माण में तेजी लाने के निर्देश: सौरभ सुमन

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

सीवान/दारौंदा: प्रखंड पदाधिकारी दारौंदा के निर्देश पर प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आपार आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर स्पष्ट आदेश जारी किया गया है। कार्यालय आदेश में बताया गया है कि आपार आईडी निर्माण एवं स्टूडेंट एंट्री सहित अन्य आवश्यक कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण कई विद्यालय रेड जोन और येलो जोन में शामिल हो गए हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन ने कहा कि कार्य की धीमी प्रगति के कारण जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों में प्रखंड को जवाबदेही का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि आपार आईडी निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाएं और प्रतिदिन की प्रगति से संबंधित रिपोर्ट नियमित रूप से कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर कार्य में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध वेतन अवरुद्ध करने की अनुशंसा उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इस निर्देश को गंभीरता से लेने को कहा गया है।कार्यालय आदेश के साथ रेड, येलो और ग्रीन जोन में शामिल विद्यालयों की सूची भी संलग्न की गई है। जानकारी के अनुसार सरकारी एवं सहायता प्राप्त कुल 186 विद्यालयों में से 78 विद्यालय रेड जोन में तथा 84 विद्यालय येलो जोन में शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाध्यापकों से निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि आपार आईडी निर्माण कार्य समय पर पूर्ण किया जा सके।