Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आभूषण दुकानदार लूट मामला: 3 गिरफ्तार, हथियार व आभूषण बरामद

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सिवान में आभूषण दुकानदार से लूट मामले का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजे गए....

सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में आभूषण दुकानदार से हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से लूटे गए आभूषण, हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को जिगरहवा बाजार स्थित आभूषण दुकानदार संतोष कुमार सोनी से हथियार दिखाकर सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए गए थे। इस संबंध में दुकानदार ने महाराजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गुप्त सूचना के आधार पर 8 फरवरी को रिसौरा पावर ग्रिड स्थित बगीचे से तीन संदिग्धों को महाराजगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया।

रविवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ अमन ने बताया कि घटना के महज पांच से छह घंटे के भीतर ही पुलिस ने मामले का सफल उद्भेदन कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में वसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी रौशन कुमार, महाराजगंज थाना क्षेत्र के जिगरहवा गांव निवासी विवेक कुमार तथा वसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी युवराज कुमार शामिल हैं।

रौशन कुमार के पास से एक जिंदा कारतूस, पांच जोड़ी सोने की बालियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। विवेक कुमार के पास से चार जोड़ी चांदी की पायल, एक चाकू और एक मोबाइल फोन मिला। वहीं युवराज कुमार के पास से एक देशी कट्टा, एक कारतूस, लगभग 150 ग्राम चांदी, एक किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

एसडीपीओ अमन ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार और अपर थानाध्यक्ष जीत मोहन कुमार शामिल थे। तीनों आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।