Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आर्केस्ट्रा टीम की गाड़ी हादसे का शिकार, तीन की मौत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

दो दिन पहले ही हादसे में चार आर्केस्ट्रा टीम के सदस्यों की मौत हुई थी।

छपरा /सारण दाऊदपुर मुख्य सड़क एनएच-531 पर बनवार फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में सवार सभी लोग आर्केस्ट्रा टीम के सदस्य थे, जो रातभर कार्यक्रम करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वैन में भीषण टक्कर हुई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सदर अस्पताल और एकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खास बात यह है कि बीते 6 मई को भी छपरा में आर्केस्ट्रा टीम की गाड़ी हादसे का शिकार हुई थी, जिसमें चार लोगों की जान गई थी। लगातार दूसरे दिन भी हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।