Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आर्म्स एक्ट और अपहरण मामले के 2 फरार आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सिवान/दरौंदा: दरौंदा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में एक आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था, जबकि दूसरा अपहरण के मामले में फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भीखाबांध निवासी नीरज बास्फोर एवं मुन्ना हाशमी के रूप में हुई है। दोनों के संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर दरौंदा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और भीखाबांध क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस संबंध में दरौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून से बचने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।