Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

इंदौर: 5 मंजिला इमारत ढही, मलबे में दबे कई लोग

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

मध्यप्रदेश के इंदौर में सोमवार रात बड़ा हादसा हुआ। रानीपुरा इलाके में पांच मंजिला इमारत धंस गई, जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए।

जवाहर मार्ग झंडा चौक के पास दौलतगंज में रात 9 बजे अचानक इमारत गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन मलबा हटाने की व्यवस्था नहीं थी। नगर निगम की रिमूवल टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। तीन जेसीबी की मदद से रात 10.30 बजे तक छह घायलों को मलबे से निकाला गया। जानकारी के अनुसार, इस इमारत में छह परिवार रहते थे। घायलों को एमवाय अस्पताल भेजा गया।

कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों के मुताबिक, यह इमारत अवैध रूप से बनाई गई थी। जानकार बताते हैं कि इसका निर्माण करीब छह-सात साल पहले हुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार, कमजोर पिलरों के कारण पूरी इमारत धंस गई। देर रात तक घायलों को निकालने का काम जारी रहा। मौके पर एसडीईआरएफ की टीम भी सक्रिय रही और कलेक्टर शिवम वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।