Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लड़की का गलत फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, जेल

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा थाना क्षेत्र के एक लड़की के मोबाइल पर मोहम्मद सोनू सिद्दीकी के द्वारा इंस्टाग्राम आईडी बनाकर गलत फोटो और वीडियो लड़की का एडिट करके भेज रहा था। और धमकी दे रहा था कि तुम बात नहीं करोगी तो तुम्हारा गलत फोटो वीडियो वायरल करेंगे। जिसकी बाद पीड़ित लड़की ने दरौंदा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

जिसके बाद तुरंत दरौंदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद सोनू सिद्दीकी पिता मोहम्मद हनान सिद्दीकी गांव सुपौली थाना पचरुखी को गिरफ्तार कर ली। वही आज कागजी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। इस संदर्भ में दरौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक लड़की को मोहम्मद सोनू सिद्दीकी के द्वारा गलत फोटो वीडियो भेज कर धमकी दिया जा रहा था। जैसे ही पुलिस को आवेदन प्राप्त हुआ। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए त्वरित उस युवक को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया।