Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

इजरायल-ईरान युद्ध में बेतिया के कैप्टन आशीष लापता

विदेश डेस्क, ऋषि राज

बेतिया: इजरायल-ईरान तनाव के बीच ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर ‘Skylight’ पर हुए मिसाइल हमले के बाद बिहार के बेतिया निवासी कैप्टन आशीष कुमार लापता बताए जा रहे हैं। घटना 1 मार्च की है, जब जहाज खासब तट के पास एंकर पर खड़ा था। हमले के समय जहाज पर मौजूद अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कैप्टन आशीष समेत दो अन्य लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

परिवार के अनुसार, हमले की सूचना शिपिंग एजेंसी की ओर से फोन के माध्यम से दी गई। बताया गया कि जहाज पर मिसाइल गिरने से अफरा-तफरी मच गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई चालक दल के सदस्य सुरक्षित निकाल लिए गए, लेकिन कैप्टन आशीष और दो अन्य कर्मी लापता रह गए। इस खबर के बाद बेतिया स्थित उनके घर में चिंता और बेचैनी का माहौल है।

कैप्टन आशीष लंबे समय से मर्चेंट नेवी में सेवाएं दे रहे थे। परिवार का कहना है कि अब तक न तो शिपिंग कंपनी की ओर से और न ही किसी आधिकारिक एजेंसी की तरफ से स्पष्ट जानकारी दी गई है। परिजनों ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर स्थिति की जानकारी मांगी है। साथ ही केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर त्वरित खोजबीन और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने भी प्रशासन से पहल करने की अपील की है। पूरे इलाके में कैप्टन आशीष की सुरक्षित वापसी के लिए दुआएं की जा रही हैं। परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही सकारात्मक खबर मिलेगी और वे सकुशल घर लौटेंगे।