Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

इराक के मायसन प्रांत में गोलीबारी, एक सैनिक की मौत 1 घायल

विदेश डेस्क, ऋषि राज |

दक्षिणी इराक एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है। मायसन प्रांत में शनिवार को हुई अज्ञात बंदूक धारियों की गोलीबारी की घटना में इराकी सेना का एक जवान मारा गया, जबकि एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब सेना का एक गश्ती दल अपने नियमित सुरक्षा अभियान के तहत इलाके की निगरानी कर रहा था।

स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हमलावर कार में सवार थे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे गश्ती दल को संभलने का मौका नहीं मिला। घटना के तुरंत बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है।

मायसन प्रांत लंबे समय से तस्करी, हथियारों की अवैध बिक्री और मिलिशिया संघर्षों का केंद्र रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस हमले के पीछे किसी आपराधिक गिरोह या उग्रवादी समूह का हाथ हो सकता है। हालांकि किसी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

घायल सैनिक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सेना ने रातभर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया।

इराक में पिछले कुछ महीनों से आतंरिक हिंसा और मिलिशिया गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है।