Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ईरान-इजरायल टकराव पर ट्रंप का कड़ा संदेश: “जंग तुमने शुरू की, खत्म हम करेंगे”

विदेश डेस्क, ऋषि राज

तेहरान: मध्य पूर्व में जारी सैन्य तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का तीखा बयान सामने आया है। इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन शुरू किए जाने और तेहरान समेत कई इलाकों में धमाकों की खबरों के बीच ट्रंप ने सख्त लहजे में कहा, “अगर युद्ध थोपा गया है तो उसका अंत भी निर्णायक होगा। जंग तुमने शुरू की है, खत्म हम करेंगे।”

इजरायल ने ईरान के ठिकानों पर ऑपरेशन शुरू किया है, जबकि ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र में सायरन बजने और सुरक्षा अलर्ट जारी होने की सूचनाएं हैं।

ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर भी चिंता जताई और कहा कि अमेरिका किसी भी ऐसी स्थिति को स्वीकार नहीं करेगा, जिससे वैश्विक सुरक्षा को खतरा हो। हम उनकी नौसेना को खत्म कर देंगे। ईरान को हम कभी परमाणु शक्ति बनने नहीं देंगे। अगर उन्होंने इस रास्ते पर एक कदम भी आगे बढ़ाया, तो परिणाम गंभीर होंगे। हम उनकी आक्रामक नीतियों को जड़ से खत्म कर देंगे।
जरूरत पड़ी तो उनकी सत्ता को भी उखाड़ फेंकेंगे।”

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाएंगे, इस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है।