Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ईरान की अमेरिका को चेतावनी, तेल निर्यात रोकने की धमकी

विदेश डेस्क, आर्या कुमारी।

ईरान। तेहरान में ईरान ने अमेरिका के बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि अगर उसके खिलाफ आर्थिक युद्ध जारी रहा तो वह तेल का निर्यात पूरी तरह बंद कर सकता है। ईरान के वरिष्ठ अधिकारी मोहसेन रेजाई ने कहा कि ऐसी स्थिति में एक बूंद तेल भी देश से बाहर नहीं भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेल की आपूर्ति स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के साथ-साथ फारस की खाड़ी के किसी अन्य रास्ते से भी नहीं की जाएगी।

रेजाई ने अमेरिका पर ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव और नाकेबंदी बढ़ाने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक, अमेरिका सैन्य विकल्पों से लगभग निराश हो चुका है और अब ईरान पर आर्थिक दबाव बनाकर अपनी रणनीति को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका को लगता है कि आर्थिक नाकेबंदी के जरिए सैन्य कार्रवाई को मजबूती दी जा सकती है, इसलिए ईरान की अर्थव्यवस्था और तेल निर्यात पर दबाव बढ़ाया जा रहा है।

ईरानी अधिकारी ने यह भी चेतावनी दी कि अगर किसी देश ने अमेरिका के आर्थिक युद्ध में ईरान के खिलाफ भाग लिया या उसका समर्थन किया, तो तेहरान इसे युद्ध की कार्रवाई के रूप में देख सकता है। इस बयान के जरिए ईरान ने उन देशों को भी संकेत दिया है जो अमेरिकी दबाव के तहत उसके खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों या अन्य कदमों में शामिल हो सकते हैं।

रेजाई ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर ईरान का रुख भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं है और क्षेत्र में संघर्ष को समाप्त करना चाहता है। उनके अनुसार, ईरान पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने और युद्ध भड़काने वाली गतिविधियों के खिलाफ खड़े होने की कोशिश कर रहा है।

इसी बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को लेकर भी ईरान की ओर से सख्त चेतावनी सामने आई है। पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी ने कहा है कि ईरानी नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ जहाजों को भविष्य में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। संभावित कार्रवाई में जुर्माना लगाने के अलावा जहाज या उसमें मौजूद सामान को जब्त करना भी शामिल हो सकता है।

अथॉरिटी ने यह भी कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले या प्रतिबंधित जहाजों की मदद करने वाले दूसरे जहाजों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे जहाजों को भी उल्लंघन करने वालों की सूची में शामिल किया जा सकता है। वहीं, जिन कार्गो मालिकों का नाम इस सूची में शामिल है और वे उसे हटवाना चाहते हैं, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनुरोध जमा करना होगा।

ईरान की अथॉरिटी ने शिपिंग कंपनियों और कार्गो मालिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उनसे कहा गया है कि वे किसी भी परेशानी या कार्रवाई से बचने के लिए पोर्टल पर उपलब्ध ‘नियमों का पालन नहीं करने वाले जहाजों की सूची’ की जांच करें। साथ ही सूची में शामिल प्रतिबंधित जहाजों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है, ताकि आगे जुर्माने, जहाज या सामान की जब्ती जैसी संभावित कार्रवाई से बचा जा सके।