Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, अधिसूचना 7 अगस्त को होगी जारी

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अधिसूचना गुरुवार, 07 अगस्त को जारी की जाएगी, जिसके साथ नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि उनकी जांच 22 अगस्त को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 25 अगस्त तय की गई है। आवश्यकता पड़ने पर मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा, और मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के बाद रिटर्निंग अधिकारी की निगरानी में होगी। प्रत्येक मत का मूल्य एक समान (1) रहेगा।

चुनाव के लिए राज्य सभा के महासचिव प्रमोद चन्द्र मोदी को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस चुनाव में राज्य सभा के सभी निर्वाचित और मनोनीत सदस्य तथा लोक सभा के सभी निर्वाचित सदस्य मतदान करेंगे। कुल निर्वाचक मंडल में 788 सदस्य शामिल हैं, जिनमें राज्य सभा के 233 निर्वाचित, 12 मनोनीत और लोक सभा के 543 सदस्य हैं।

वर्तमान में राज्य सभा की पांच और लोक सभा की एक सीट रिक्त है। यह चुनाव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के कारण कराया जा रहा है।