Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

उपराष्ट्रपति ने सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में संविधान के अद्यतन संस्करण जारी किए

नेशनल डेस्क, रानी कुमारी।

नई दिल्ली, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के संविधान के अद्यतन संस्करण सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में जारी किए।  

इस अवसर पर केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा विधायी विभाग और विधिक कार्य विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  उपराष्ट्रपति ने इस मौके को भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का एक ऐतिहासिक पड़ाव बताते हुए कहा कि संविधान को सभी अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध कराना देश की भाषाई विविधता और लोकतांत्रिक समावेशिता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभाषा में संविधान उपलब्ध होने से आम नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों और मूल्यों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। इससे शासन व्यवस्था लोगों के और करीब आएगी तथा लोकतांत्रिक भागीदारी मजबूत होगी।  

उपराष्ट्रपति ने कहा, “संविधान केवल एक कानूनी ढांचा नहीं है। यह हमारे राष्ट्र की जीवंत आत्मा है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में संविधान का उपलब्ध होना ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को दर्शाता है और विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को मजबूत करेगा।  

सी.पी. राधाकृष्णन ने संविधान सभा के प्रारूपण समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.आर. अंबेडकर और अन्य सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भाषाएं केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा, पहचान और सभ्यतागत ज्ञान की वाहक हैं। भाषाओं के अंतर के बावजूद हम एक राष्ट्र में विश्वास रखते हैं, यही भारत की वास्तविक ताकत है।  

डॉ. राजीव मणि ने स्वागत भाषण में कहा कि यह पहली बार है जब संविधान का अद्यतन संस्करण एक साथ सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। विधायी विभाग पिछले कई वर्षों से संविधान और कानूनों को भारतीय भाषाओं में सुलभ बनाने का प्रयास कर रहा है।  

आठवीं अनुसूची में वर्तमान में असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाएं शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में संथाली, बोडो, डोगरी, नेपाली, तमिल, गुजराती और सिंधी जैसी भाषाओं में संविधान के आधिकारिक अनुवाद जारी किए गए थे। गुरुवार के कार्यक्रम के साथ यह प्रक्रिया पूरी हो गई है।  

यह पहल आम नागरिकों, विशेषकर क्षेत्रीय भाषाओं में अधिक सहजता महसूस करने वाले लोगों में संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने और जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने में सहायक मानी जा रही है।