Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की अधिसूचना जारी

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने गुरुवार को उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव 9 सितंबर को प्रस्तावित है। आयोग पहले ही इसकी तिथियां घोषित कर चुका है, जिसके अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त रखी गई है। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी और उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यकता होने पर मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और मतगणना भी उसी दिन की जाएगी।

इस चुनाव के लिए राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है, जबकि संयुक्त सचिव गरिमा जैन और निदेशक विजय कुमार को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

आयोग ने जानकारी दी है कि चुनाव से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए राज्यसभा महासचिव के कार्यालय (कमरा नंबर 08, भूतल, संसद भवन) में सोमवार से शनिवार तक (सरकारी अवकाश छोड़कर) दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है। उम्मीदवारों को नामांकन के साथ 15,000 रुपये शुल्क जमा करना होगा, जिसे या तो रिटर्निंग ऑफिसर को सीधे दिया जा सकता है या भारतीय रिजर्व बैंक या सरकारी कोषागार में जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।

नामांकन पत्र संसद भवन के कमरे नंबर आरएस-28 में कार्यदिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं।