एक बटन दबाते ही मदद हाज़िर, पटना में इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना नागरिकों का सुरक्षा कवच
स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना
जरूरतमंद नागरिकों के लिए एक बटन दबाने पर सुविधा उपलब्ध जानिए कैसे*
इमरजेंसी कॉल बॉक्स यानि इसीबी हर परिस्थिति में शीघ्र मदद करने को तैयार*
राजधानी में लगे 51 इसीबी में 49 इसीबी वर्किंग नागरिक सहायता के लिए तत्पर
अब आम नागरिकों के साथ महिलाओं व बुजुर्ग सड़क सुशासन होने पर सुरक्षित कर रहे
पटना, बिहार में नागरिकों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ स्मार्ट सिटी ने भी आसान सुविधा उपलब्ध कर दिया है। जिसमें राजधानी समेत अन्य शहरों में रहने वाले इमरजेंसी कॉल बॉक्स पर जाकर एक बटन दबाने से हर तरह की मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। स्मार्ट सिटी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शुरूआती फेज में पटना में लगाये गये 51 इसीबी मशीन में से 49 इसीबी मशीन अब भी नागरिकों की सहायता के लिए पूरी तरह से वर्किंग है। मात्र दो उत्तरी एयरपोर्ट व रेलवे कॉलोनी अस्पताल के पास लगे इसीबी मशीन प्रगति कार्य के कारण बाधित हो गयी है। जो जल्द ही फिर से चालू कर दी जायेगी।
आइये जाने क्या है, इमरजेंसी कॉल बॉक्स
इमरजेंसी कॉल बॉक्स यानि शहर में स्थापित एक आधुनिक सार्वजनिक सुरक्षा प्रणाली है, जिसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराना है। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन परिस्थितियों के लिए तैयार की गई है, जब व्यक्ति के पास मोबाइल फोन उपलब्ध न हो, नेटवर्क की समस्या हो, या अचानक ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाए जिसमें तुरंत सहायता की आवश्यकता हो। इमरजेंसी कॉल बॉक्स सीधे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से जुड़े होते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति बॉक्स पर लगे हेल्प बटन को दबाता है, तुरंत कंट्रोल रूम में सिग्नल पहुंचता है और वहां तैनात ऑपरेटर से दो-तरफा यानि टू-वे ऑडियो संवाद शुरू हो जाता है। ऑपरेटर संबंधित व्यक्ति की स्थिति और समस्या को समझकर तुरंत निकटतम पुलिस पेट्रोलिंग टीम, एंबुलेंस सेवा या फायर ब्रिगेड को सूचित करता है।
मिलर स्कूल, एएन कॉलेज, अटल पथ गोलंबर, बाकरगंज, समेत 51 जगहों पर इंस्टॉल
जानकारी के लिए बता दें कि पटना स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 51 महत्वपूर्ण जगहों पर इसीबी मशीन को इंस्टॉल किया गया है। मिलर स्कूल, एएन कॉलेज, अटल पथ गोलंबर, बाकरगंज, बाल्मिकी चौक, बेऊर मोड़, भट्टाचार्य चौक, भूतनाथ रोड, बु्द्धा कॉलोनी, चिल्ड्रेन पार्क, चितकोहरा, कोर्ट मोड़, दीघा-आशियाना, दिनकर चौक, जीपीओ, एक्जिबिशन रोड, गायत्री मंदिर, गोलघर के पास, हाईकोर्ट मोड़ समेत 51 जगहों पर इंस्टॉल किया जा चुका है।







