Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

एगु स्टेनली बने 'ऐस ऑफ द वीक', अलायंस शो में धमाल मचाया

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुस्कान कुमारी।

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में इस हफ्ते एगु स्टेनली ने 'ऐस ऑफ द वीक' का खिताब अपने नाम कर लिया है। मिनी माथुर के खिलाफ 'फेस द ऐस' बैटल में शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपनी फुर्ती और शारीरिक क्षमता से बाजी मारी।

शो में हर हफ्ते बदलते गठबंधन, मानसिक युद्ध और चुनौतियों के बीच खिलाड़ी ₹50 लाख के इनाम के लिए जंग लड़ रहे हैं। होस्ट कुणाल खेमू की निगरानी में चल रहा यह कॉम्पिटिशन लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

हंटर्स और किंग्स की जोरदार वापसी

एगु स्टेनली के अलावा ज़ैद दरबार और अली गोनी ने भी अपने टास्क में कमाल दिखाया। एगु और ज़ैद की टीम 'हंटर्स' ने कई महत्वपूर्ण टास्क जीतकर अपनी ताकत साबित की। 

पिछले हफ्ते (वीक 3) में टीम किंग्स 'विनिंग अलायंस ऑफ द वीक' बनी। इसमें निखिल चिनपा, पायल धरे, वंशज सिंह और अरमान खेड़ा जैसे खिलाड़ियों ने शानदार भूमिका निभाई। निखिल चिनपा ने टीम को लीड करते हुए रणनीति बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई, जबकि वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद वंशज सिंह ने आक्रामक खेल से नई ऊर्जा का संचार किया।

वीक 2 में लीजेंड्स का जलवा

इससे पहले वीक 2 में टीम लीजेंड्स ने बाजी मारी थी। अरसलान गोनी और नीति टेलर ने अपनी टीम के लिए मजबूत प्रदर्शन किया। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्रीज, जैसे सोहेल खान और सीमा सज्देह की जोड़ी, कशिश कपूर का प्रवेश और कुशल टंडन से जुड़े विवादों ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है।

सोहेल खान ने पूर्व पत्नी सीमा के साथ भावुक पल साझा करते हुए पुरानी गलतियों की जिम्मेदारी ली, जो शो का सबसे चर्चित पल बना। वहीं कुशल टंडन पर शारीरिक झड़प के आरोप लगे, जिस पर होस्ट कुणाल खेमू ने सख्ती दिखाई। काम्या पंजाबी ने कुशल का बचाव करते हुए अन्य खिलाड़ियों पर सवाल उठाए।

कशिश कपूर जैसी नई वाइल्ड कार्ड एंट्री ने गेम डायनामिक्स को नया ट्विस्ट दे दिया है। शो में रोज नई एपिसोड दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही हैं।