Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

एग्री स्टैक के तहत किसानों को मिल रही यूनिक ID

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

दरौंदा: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा कृषि विभाग के संयुक्त एक्शन प्लान के तहत एग्री स्टैक महाअभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 21 जनवरी तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत किसानों को यूनिक किसान आईडी कार्ड प्रदान किया जा रहा है।

इस क्रम में रविवार को दारौंदा प्रखंड के करसौत पंचायत में राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार एवं सर्वे अमीन के नेतृत्व में किसानों का निबंधन कर यूनिक किसान आईडी बनाई गई। बड़ी संख्या में किसानों ने अभियान में भाग लिया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य बिहार के किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है, ताकि उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सके। यूनिक किसान आईडी के माध्यम से किसानों की एक डिजिटल पहचान तैयार की जा रही है।

इस योजना के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और किसानों को समय पर लाभ मिल सकेगा।

इसके साथ ही किसानों के भूमि अभिलेख और जमाबंदी का भी डिजिटलीकरण किया जा रहा है। इससे भविष्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि या भूमि विवाद की संभावना कम होगी और किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।