Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

एयरपोर्ट से पटना सिटी तक सफर होगा आसान, बन रहा वैकल्पिक फ्लाईओवर

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

-292.74 करोड़ का फ्लाईओवर बदलेगा पटना का ट्रैफिक सिस्टम
-दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का तय हुआ लक्ष्य
-एयरपोर्ट से पटना सिटी तक सफर होगा आसान

पटना, राजधानी  पटना के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी इलाके का दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से जुड़ाव मजबूत होने जा रहा है। पथ निर्माण विभाग जल्द ही 292.74 करोड़ रु.की लागत से शहर को एक वैकल्पिक फ्लाईओवर देने की तैयारी में है। इस फ्लाईओवर के बन जाने से पटना सिटी (पुराना शहर), कंकड़बाग आदि इलाके की जनता का सचिवालय, यारपुर, एयरपोर्ट तक का आवागमन आसान होगा।
       
विदित हो कि पटना सिटी एवं कंकड़बाग से लेकर एयरपोर्ट तक आवागमन करने वाले लोगों की जाम की समस्या को देखते हुए पथ निर्माण विभाग ने अतिरिक्त फ्लाईओवर विद सर्विस लेन निर्माण का निर्णय लिया था। इसी के तहत मीठापुर से चिरैयाटांड़ होते हुए करबिगहिया को जोड़ने के लिए 4-एलिवेटेड कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना में शामिल फ्लाईओवर, पहुंच पथ और सेवा पथ निर्माण का काम युद्धस्तर पर जारी है। 
            
विभागीय अधिकारियों के अनुसार परियोजना के प्रथम चरण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसे अगले एक से दो महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा।वहीं दिसंबर 2026 तक सेकेंड फेज के काम को भी पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद पटना सिटी (पुराना शहर) और कंकड़बाग सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए जीपीओ गोलंबर होते हुए सचिवालय, यारपुर और एयरपोर्ट तक आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। इस वैकल्पिक फ्लाईओवर के निर्माण से प्रतिदिन लगने वाले एक से दो घंटे के जाम से भी लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।