Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में ईडी के सामने पेश हुए युवराज सिंह

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर l

भारत के पूर्व क्रिकेटर और विश्व कप विजेता खिलाड़ी युवराज सिंह मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे। उन्हें एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप "विन×बेट" से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि युवराज सिंह का नाम इस ऐप के प्रमोशन और विज्ञापन से जुड़ा है। इसी सिलसिले में ईडी ने उन्हें तलब कर उनके बयान दर्ज किए।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट से जुड़ा है, जिसकी जाँच ईडी और अन्य एजेंसियां कर रही हैं। आरोप है कि इस ऐप के जरिए अवैध लेन-देन और हवाला के रास्ते विदेशों में धन भेजा गया। कई फिल्मी हस्तियों और खेल जगत से जुड़े नाम भी इसमें सामने आए हैं। इससे पहले अभिनेता सोनू सूद और क्रिकेटर युवराज सिंह के नाम ईडी के समन में आ चुके हैं।

43 वर्षीय युवराज सिंह मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे ईडी कार्यालय पहुँचे। अधिकारियों ने उनसे ऐप से जुड़ी उनकी भूमिका, विज्ञापन अनुबंध और संभावित आर्थिक लेन-देन को लेकर कई सवाल किए। सूत्रों का कहना है कि एजेंसी यह पता लगाना चाहती है कि क्या युवराज सिंह को इस ऐप से किसी प्रकार का आर्थिक लाभ हुआ और उनकी जानकारी में कोई संदिग्ध गतिविधि हुई थी या नहीं।

ईडी की जाँच फिलहाल जारी है और आने वाले दिनों में और भी हस्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इस पूरे मामले ने खेल और मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है।