लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से सूचना प्राप्त हुआ की गाड़ी संख्या 15204 डाउन जो मैरवा से सीवान की तरफ आ रही है एक किलोमीटर चलने के बाद एक गोल्डन कलर का ट्रॉली बैग गिर गया है उक्त सूचना के अनुपालन में मैरवा स्टेशन ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल बबलू कुमार यादव और कांस्टेबल अनिल कुमार को नोट कराया गया
उक्त स्टाफ द्वारा ट्रैक चेक करने पर उक्त ट्रॉली बैग को प्राप्त कर लिया गया, जिसकी सूचना कंट्रोल वाराणसी को दिया गया उक्त बैग को सिवान पोस्ट पर लाया गया, तत्पश्चात एक व्यक्ति पोस्ट उपस्थित हुए जो अपना नाम आकाश कुमार प्रसाद पुत्र सुदेश प्रसाद निवासी ग्राम भागीरथी थाना हथुआ जिला गोपालगंज बिहार बताएं तथा यह भी बताएं की गाड़ी संख्या 15204 में पीएनआर नंबर 2734574658 कोच संख्या A1 के बर्थ संख्या 25 26 पर लखनऊ से सिवान तक यात्रा कर रहे थे यात्रा के दौरान गाड़ी जब मैरवा स्टेशन से निकल रही थी तो अपना सामान निकाल कर गेट पर रखे थे तभी एक गोल्डन कलर का ट्रॉली बैग में चक्का लगे होने के कारण स्लिप कर गेट से बाहर गिर गया जिसकी सूचना 139 पर दिया l उक्त यात्री द्वारा अपना टिकट और आधार की छाया प्रति उपलब्ध कराने के बाद इत्मीनान पाली प्रभारी ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पाण्डेय द्वारा रोजनामचा लेखक हेड कांस्टेबल देवेंद्र गुप्ता के समक्ष यात्री आकाश कुमार प्रसाद को एक अदद गोल्डन कलर का ट्रॉली बैग ठीक-ठीक सुपुर्द किया गयाl यात्री द्वारा उक्त सामान की कीमत ₹15000/- बताई गईl







