Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ऑपरेशन 'नया सवेरा-3' के तहत 2 आर्केस्ट्रा पर छापा, दो नाबालिग लड़कियां मुक्त

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन 'नया सवेरा-3' के तहत दरौंदा पुलिस ने सोमवार को दो अवैध आर्केस्ट्रा पर छापेमारी कर दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान दोनों आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि संबंधित भवन मालिकों को भी मामले में आरोपित बनाया गया है।

थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के स्वलिखित बयान पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार साइबर थाना की टीम एवं महिला पुलिसकर्मियों के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। सबसे पहले भीखाबांध-भैयाबहिनी स्थित सुपर किंग आर्केस्ट्रा एंड म्यूजिकल ग्रुप में छापेमारी की गई, जहां से 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया गया। मौके से संचालक विक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान वह आर्केस्ट्रा संचालन से संबंधित कोई वैध अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस टीम ने रमसापुर स्थित मनीषा म्यूजिकल ग्रुप एंड आर्केस्ट्रा में छापेमारी कर 17 वर्षीय एक अन्य नाबालिग लड़की को मुक्त कराया। यहां से संचालक आबिद अंसारी को गिरफ्तार किया गया। वह भी आर्केस्ट्रा संचालन का कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका।

पुलिस के अनुसार दोनों नाबालिग लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें पैसों का लालच देकर विभिन्न पार्टी एवं समारोहों में नृत्य कराया जाता था। उन्होंने कार्यक्रमों के दौरान अभद्र व्यवहार और अशोभनीय इशारों का सामना करने की बात भी पुलिस को बताई।

छापेमारी के दौरान दोनों आर्केस्ट्रा के प्रचार-पर्चे भी जब्त किए गए। पुलिस ने बिना वैध अनुज्ञप्ति आर्केस्ट्रा संचालन तथा नाबालिग लड़कियों से कार्य कराने के आरोप में दोनों संचालकों के साथ संबंधित भवन मालिकों को भी नामजद किया है।

थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन 'नया सवेरा-3' के तहत बाल अधिकारों के संरक्षण एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।