Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ऑपरेशन सिंधु के तहत 326 भारतीय दिल्ली पहुंचे

विदेश डेस्क, श्रेयांश पराशर |

विदेश मंत्रालय के विशेष अभियान 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत मंगलवार को इज़रायल से 326 भारतीय नागरिकों को सकुशल स्वदेश लाया गया। दो चरणों में हुई वापसी के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर इनका भव्य स्वागत किया गया।
इज़रायल में चल रही अशांति के बीच भारत सरकार द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत मंगलवार को दो उड़ानों से कुल 326 भारतीय नागरिक दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने जानकारी दी कि यह अभियान 23 जून को शुरू किया गया था।

पहली उड़ान के ज़रिए 161 भारतीय नागरिकों का पहला समूह स्वदेश लौटा, जो सुबह 8:20 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित पहुंचा। इस दौरान विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मारग्रेटा एयरपोर्ट पर मौजूद रहीं और नागरिकों से मुलाकात की।

इसके बाद भारतीय वायुसेना के C-17 विमान से 165 अन्य भारतीय नागरिकों को आज सुबह 8:45 बजे इज़रायल से रवाना किया गया, जो पालम एयरबेस पर उतरे। इनका स्वागत सूचना प्रसारण एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरगन ने किया।

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर दोहराया कि “विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार सभी संभावित प्रयास कर रही है।”