Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट की हार का निकाला गुस्सा, 64 रन पर ढेर

स्पोर्ट्स डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

मकाय | पहले टेस्ट में बांग्लादेश के हाथों मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में जोरदार पलटवार किया है। ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में बांग्लादेश की पहली पारी महज 64 रन पर सिमट गई। पूरी टीम 34 ओवर भी नहीं खेल सकी। एक समय बांग्लादेश पर टेस्ट क्रिकेट में अपने सबसे छोटे स्कोर पर सिमटने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन आखिरी विकेट के लिए हुई साझेदारी ने टीम को उस अनचाहे रिकॉर्ड से बचा लिया।

बांग्लादेश का 64 रन का स्कोर टेस्ट क्रिकेट में उसका चौथा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले टीम 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 रन, 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 53 रन और 2007 में श्रीलंका के खिलाफ 62 रन पर ऑलआउट हुई थी।

पहली गेंद पर विकेट, फिर स्टार्क ने मचाई तबाही

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मिचेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिलाई। फुल लेंथ गेंद पर शादमान ने ऑन-साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का किनारा लगा और गली में कैमरन ग्रीन ने आसान कैच पकड़ लिया।

टेस्ट क्रिकेट में यह चौथी बार था जब स्टार्क ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया।

इसके बाद स्टार्क ने तंजिद हसन तमीम को पवेलियन भेजा और अगली ही गेंद पर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को LBW कर दिया। लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर स्टार्क हैट्रिक के करीब पहुंच गए। खास बात यह रही कि बांग्लादेश के शुरुआती तीनों विकेट बिना खाता खोले गिर गए।

22 गेंदों में पांच विकेट, स्टार्क का कहर

मुमिनुल हक ने कुछ देर पारी संभालने की कोशिश की और स्टार्क की गेंद पर चौका भी लगाया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का दबाव कम नहीं हुआ। स्टार्क ने मुमिनुल को भी गली में कैच करा दिया।

इसके बाद लिटन दास को LBW करके स्टार्क ने अपना पांच विकेट का पंजा पूरा किया। उन्होंने शुरुआती पांच विकेट सिर्फ 22 गेंदों में हासिल किए। उस समय बांग्लादेश का स्कोर महज 12 रन था और टीम के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।

स्टार्क ने इसके बाद भी बांग्लादेश को संभलने का मौका नहीं दिया। उनकी रफ्तार, स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते रहे।

6 विकेट लेकर स्टार्क ने डेल स्टेन को छोड़ा पीछे

स्टार्क ने पारी में कुल 6 विकेट हासिल किए। उन्होंने 10 ओवर में 6 मेडन के साथ सिर्फ 12 रन दिए। शोरिफुल इस्लाम का विकेट लेकर उन्होंने बांग्लादेश की पारी को 64 रन पर समेट दिया।

इस प्रदर्शन के दौरान स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया। स्टेन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 439 विकेट थे, जबकि इस मुकाबले में छठा विकेट लेने के बाद स्टार्क के विकेटों की संख्या 440 हो गई।

39 रन पर 9 विकेट, आखिरी जोड़ी ने बचाई लाज

बांग्लादेश की स्थिति इतनी खराब थी कि 39 रन पर उसके 9 विकेट गिर चुके थे। टीम के लिए 50 रन तक पहुंचना भी मुश्किल नजर आ रहा था। ऐसे समय में तैजुल इस्लाम और शोरिफुल इस्लाम ने आखिरी विकेट के लिए 25 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

तैजुल ने 11 रन बनाए, जबकि नंबर-11 पर बल्लेबाजी करने उतरे शोरिफुल इस्लाम ने 14 रन की पारी खेली। शोरिफुल की 14 रन की पारी बांग्लादेश की ओर से इस पारी का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रही।

हालांकि, स्टार्क ने शोरिफुल को आउट करके बांग्लादेश की पारी खत्म कर दी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने 6 विकेट लिए, जबकि कप्तान पैट कमिंस को 3 और जोश हेजलवुड को 1 विकेट मिला। बांग्लादेश की पूरी टीम 64 रन पर पवेलियन लौट गई।