Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ओवरलोड से मिलेगी राहत, पटना में चार नए पावर सब स्टेशन शुरू होने की तैयारी

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना ।

आसोपुर, जगनपुरा, बिहटा समेत उसरी में बनेगा नया पावर सब स्टेशन 
• ⁠चार नये पावर सब स्टेशन से 5 लाख से अधिक आबादी को मिलेगी निर्बाध बिजली 
-    हर सब स्टेशन पर लगेंगे 10एमवीए के ट्रांसफॉर्मर 
-    आसोपुर में बने नये पावर सब स्टेशन बनकर तैयार 

पटना। राजधानीवासियों को अब गर्मियों में बिजली ओवरलोड होने पर चिंता करने की जरूरत नहीं है। पटना में इसी साल गर्मियों में चार नये पावर सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। ताकि गर्मियों में ओवरलोड की समस्या से निजात मिल सकें। इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए पेसू जीएम दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि हर साल गर्मियों के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए नये-नये पीएसएस का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस साल पेसू पश्चिमी के आसोपुर क्षेत्र, उसरी व बिहटा में नये पावर सब स्टेशन, पूर्वी क्षेत्र में जगनपुरा के खेमनीचक इलाके में पावर स्टेशन बनाने का निर्माणाधीन है। ताकि अगर शहर का बिजली खपत अधिकत्तम होने पर भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बता दें कि शहर में 75 से अधिक पावर सब स्टेशन वर्किंग है और अन्य सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है।

5 लाख से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ

गर्मियों में नये पावर सब स्टेशन के निर्माण से पांच लाख से अधिक आबादी को इसका लाभ मिलेगा। वहीं आसोपुर पावर सब स्टेशन चालू कर दिया गया है। साथ ही सभी स्टेशन पर 10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगाये जायेंगे व आसोपुर पावर सब स्टेशन में लगे ट्रांसफॉर्मर को चार्जिंग में इंस्टॉल किया गया है। 

दो साल से गर्मियों में 1000 मेगावाट बिजली खपत

बता दें कि बीते दो सालों में गर्मियों में शहर में रोजाना बिजली की खपत 1000 मेगावाट से अधिक हो जाती थी। जिससे पटना में बिजली आपूर्ति कर रही संस्थान पेसू ने निर्बाध बिजली आपूर्ति कर पूरा किया है। उम्मीद है कि इस साल बिजली आपूर्ति 1200-1400 मेगावाट बिजली खपत होने का अनुमान है। वहीं बिहार में गर्मियों में बिजली आपूर्ति करीब 10000 के पास चली गयी थी। जिससे नार्थ बिहार व साउथ बिहार बिजली कंपनी ने बखूबी निभाया है।