Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कल्पना पटवारी की ‘चूड़ी जब खनखन करे लागेला’ का भव्य विमोचन

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

रक्सौल / बीरगंज : भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी तथा बीरगंज के युवा कलाकार चंदन प्रजापति की मधुर आवाज़ से सुसज्जित नया भोजपुरी गीत ‘चूड़ी जब खनखन करे लागेला’ का सोमवार को भव्य समारोह के बीच विधिवत विमोचन किया गया।

वीपीसी कॉलेज के सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में गीत का औपचारिक लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी प्रतिष्ठान की अध्यक्ष एवं कन्या माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता साह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि लेखक एवं सिद्धार्थ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद मेहता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

गीत के गायक एवं मुख्य कलाकार चंदन प्रजापति ने बताया कि यह गीत देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के पारिवारिक जीवन और उनके भावनात्मक संबंधों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी की मधुर आवाज़ ने गीत को और अधिक आकर्षक एवं भावपूर्ण बना दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह गीत दर्शकों और श्रोताओं को अवश्य पसंद आएगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एनआर म्यूजिक रिकॉर्ड्स के बैनर तले निर्मित इस गीत के निर्माण पर लगभग साढ़े चार लाख रुपये की लागत आई है। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक एवं पारिवारिक विषयों पर आधारित गीतों का निर्माण निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में विश्व ज्योतिष महासंघ के एशिया उपाध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम दुबे, सदस्य विभा साह एवं धीरज साह, भोजपुरी समाज के अध्यक्ष ध्रुव सिंह ठाकुरी, लेखक प्रमोद पांडे ‘हेरंब’, कलाकार निभा यादव, निर्माता नितेश मेहता, राज सोनी, लेखक उमालाल साह, भोजपुरी गायक सुनील पंडित, विभिन्न सोशल मीडिया कलाकारों तथा बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं संचारकर्मियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार जय यादव ने किया।