Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कल्याणपुर में जमीनी विवाद में विधवा की नृशंस हत्या: मां-बेटा गिरफ्तार

मोतिहारी, एन.के. सिंह |

कल्याणपुर में जमीनी विवाद में विधवा की नृशंस हत्या: मां-बेटा गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण,जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर अपने ही पाटीदारों ने एक विधवा महिला महंगी देवी (पति स्व. शिवराम) की तार छेड़ने वाले धारदार हथियार 'हसुआ' से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस नृशंस हत्याकांड के पीछे मुख्य वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
घटना का विवरण और त्वरित पुलिस कार्रवाई पकड़ी दीक्षित गांव में महंगी देवी की गला रेतकर हत्या की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस वारदात का कारण जमीनी विवाद था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कल्याणपुर थाना में कांड संख्या 222/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी
पुलिस ने इस मामले में एक मां और बेटे को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान दिनेश कुमार (पिता कामेश्वर राम) और फुलझाड़ी देवी (पति कामेश्वर राम), निवासी पकड़ी दीक्षित, कल्याणपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का हसुआ भी बरामद किया है।
हत्याकांड के पीछे की मुख्य वजह और पुलिस का खुलासा
चकिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों के घर के बगल में मुसमात की जमीन थी, जिस पर वे रजिस्ट्री करने का दबाव बना रहे थे। उस मुसमात महिला  अपनी भांजे को साथ  रखा हुआ था क्योंकि उसके अपने कोई बच्चे नहीं थे। इसी रजिस्ट्री को लेकर मां-बेटे ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और धारदार हथियार से महंगी देवी की हत्या कर दी।
जांच टीम और आगे की कार्रवाई
इस हत्याकांड के खुलासे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी में कई पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस टीम में केसरिया अंचल के पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार, कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सन्नी कुमार (पु०अ०नि०), राकेश कुमार सिंह (पु०अ०नि०) और दीपक कुमार सिंह (स०अ०नि०) के साथ कल्याणपुर के रिजर्व गार्ड शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।