Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कांग्रेस ने सहकारिता राज्य मंत्री पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप,  मांगा इस्तीफा

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार

कांग्रेस ने केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। पार्टी का कहना है कि मोहोल ने एक बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए अपने पद का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोढ़े पाटिल ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि उनके पास मंत्री मोहोल के भ्रष्टाचार से जुड़े ठोस सबूत मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच पूरी होने तक मोहोल को पद से हटाया जाना चाहिए। पाटिल ने आरोप लगाया कि पुणे से सांसद और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने “हीराचंद नेमीचंद दिगंबर जैन हॉस्टल” की जमीन के सौदे में भूमिका निभाई। उनके मुताबिक, यह सौदा सीधे तौर पर सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का मामला है। उन्होंने कहा, “भाजपा बड़े उद्योगपतियों की तरह अब छोटे-छोटे ‘अडानी’ तैयार कर रही है।”

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि जैन हॉस्टल के परिसर में स्थित मंदिर की जमीन ट्रस्ट के अधीन है, जिसे नियमों के मुताबिक बेचा नहीं जा सकता। इस जमीन का उपयोग केवल शिक्षा, छात्रों की सहायता और धार्मिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। यदि धन की आवश्यकता हो, तो वहां दुकानें बनाकर किराए से आय जुटाई जा सकती है, लेकिन भूमि की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है।

कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार श्री मोहोल कहते हैं कि हीराचंद नेमीचंद दिगंबर जैन हॉस्टल के ट्रस्ट से वह बाहर निकल चुके हैं। लेकिन सच यह है कि श्री मोहोल को गोखले बिल्डर्स के मुनाफे की चिंता सताती रहती है। वे अपने पद पर रहते हुए इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। देश के संविधान ने मंदिरों को संरक्षण दिया गया है, उसके लिए कानून हैं लेकिन भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। साफ है कि भाजपा के लोगों का सिर्फ एक एजेंडा है-अपने 'दोस्तों' के लिए काम करो, उन्हें पैसा और मुनाफा दिलाओ, अमीर बनाओ।

उन्होंने कहा कि श्री मुरलीधर मोहोल पद से इस्तीफा दें और इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई एक बिल्डर चैरिटेबल ट्रस्ट, रजिस्ट्री ऑफिस, कॉर्पोरेशन और किसी कॉपरेटिव बैंक को एक साथ प्रेशर देकर अपना काम निकलवा सकता है या सहकारिता मंत्री के दबाव के बिना ऐसा हो पाना संभव है।