Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन

नेशनल डेस्क, वेरोनिका राय |

कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, सेलेब्स और फैंस में शोक की लहर

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। शेफाली को लोग साल 2002 के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से पहचानने लगे थे और तभी से वह ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर हो गई थीं।

शेफाली ने अपनी एक्टिंग और डांसिंग के दम पर न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री, बल्कि रियलिटी टीवी की दुनिया में भी खास पहचान बनाई। वह 'बिग बॉस 13' में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं और अपनी शांत, समझदार और आत्मनिर्भर छवि के लिए सराही गई थीं। उनकी अचानक हुई मौत ने उनके करीबी दोस्तों, सहकर्मियों और फैंस को गहरा झटका दिया है।

सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जताया शोक
शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सुनकर इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।
मीका सिंह ने इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,

 “मैं बहुत सदमे में हूं, दुखी हूं और मेरा दिल भारी है... हमारी प्यारी स्टार और मेरी सबसे प्यारी दोस्त शेफाली जरीवाला हमें छोड़कर चली गई हैं। अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। आपको हमेशा आपकी शालीनता, मुस्कुराहट और जोश के लिए याद किया जाएगा। ओम शांति।”

अली गोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा – “RIP शेफाली”
राजीव अदातिया, काम्या पंजाबी और अन्य सेलेब्स ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
दिव्यांका त्रिपाठी ने एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा – “यह अविश्वसनीय है। हम परिवार के लिए हैरान और दुखी हैं।”

शेफाली की मौत से उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें याद कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं।

ओम शांति, शेफाली जरीवाला।