Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कांतारा चैप्टर 1: रुक्मिणी वसंत बनीं राजकुमारी कनकवती

एंटरटेनमेंट डेस्क, वेरोनिका राय |

दक्षिण भारतीय सिनेमा की उभरती हुई अदाकारा रुक्मिणी वसंत जल्द ही दर्शकों को एक राजसी और सांस्कृतिक रूप में नज़र आने वाली हैं। वह होम्बले फिल्म्स के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट कांतारा: चैप्टर 1 में राजकुमारी कनकवती का अहम किरदार निभा रही हैं।

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है और इसमें रुक्मिणी वसंत की झलक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फ़िरोज़ी रंग की सुनहरी बॉर्डर वाली ओढ़नी, गहनों से सजा-धजा शाही श्रृंगार, भारी हार, चूड़ियों की कतार, झुमके, बाजूबंद, कमरपट्टा, नथनी और मांगटीका—इन सबके बीच रुक्मिणी का अंदाज़ बिल्कुल शाही ठाठ-बाट का एहसास कराता है। हल्के और आकर्षक मेकअप के साथ नन्हीं-सी बिंदी उनके व्यक्तित्व में गरिमा और गहराई का संतुलन जोड़ती है।

 रुक्मिणी का अनुभव: "यह सिर्फ शाही किरदार नहीं, संस्कृति की आत्मा भी"

रुक्मिणी वसंत ने अपने किरदार पर बात करते हुए कहा, "मेरे लिए राजकुमारी कनकवती की यात्रा ज़िंदगी की सबसे ख़ास राह रही। सिर्फ़ शाही दिखना मक़सद नहीं था बल्कि हर हाव-भाव में अपनी मिट्टी, अपनी लोककथा और अपनी आस्था को जीना था। शायद इसी वजह से ट्रेलर इतना असरदार बन पड़ा, क्योंकि इसमें पूरी संस्कृति की रूह चमक रही है। कनकवती शाही हैं, हाँ, लेकिन साथ ही इंसानी और संवेदनशील भी। मुझे उनकी गरिमा के साथ-साथ उनका जज़्बा भी अपनाना पड़ा। अब बेसब्री से इंतज़ार है कि लोग उन्हें सिनेमा घरों में देखें।"

कांतारा का नया अध्याय

गौरतलब है कि ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित कांतारा का पहला भाग 2022 में रिलीज़ हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े और भारतीय सिनेमा में नई पहचान बनाई। फिल्म ने लोककथाओं, प्रकृति और आस्था को इस तरह से जोड़ा कि यह केवल दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि पूरे देश में दर्शकों को गहराई से छू गई। अब इसका प्रिक्वल, कांतारा: चैप्टर 1, और भी बड़े पैमाने पर बनाया गया है।

इस फिल्म में राजकुमारी कनकवती का किरदार कहानी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं को गहराई से जोड़ता है। ट्रेलर देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह किरदार फिल्म के भावनात्मक और आध्यात्मिक पहलुओं को और मज़बूत करेगा।

मल्टीलैंग्वेज रिलीज़

फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी। इसे कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली और अंग्रेज़ी भाषाओं में एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। निर्माता कंपनी होम्बले फिल्म्स ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय लोककथाओं और संस्कृति का उत्सव होगी।

 दर्शकों में उत्सुकता

पहले कांतारा की अपार सफलता को देखते हुए इस बार दर्शकों की उम्मीदें और भी ज़्यादा बढ़ गई हैं। खासकर राजकुमारी कनकवती के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ है। रुक्मिणी वसंत की शाही झलक और उनके संवाद दर्शकों को इस किरदार से जोड़ने में सफल रहे हैं।

कांतारा: चैप्टर 1 सिर्फ़ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय लोककथाओं, आस्था और संस्कृति की धरोहर को बड़े पर्दे पर जीवंत करने की कोशिश है। रुक्मिणी वसंत का राजकुमारी कनकवती का किरदार इस धरोहर को और गहराई देगा। अब देखना यह है कि फिल्म रिलीज़ के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।