लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा । किराये के भवनों में संचालित 14 आंगनबाड़ी केंद्रों को अब समीप के सरकारी विद्यालयों में संचालित किया जाएगा। इसके लिए बीईओ दारौंदा की ओर से सीडीपीओ को विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराई गई है। संबंधित विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए एक-एक कमरा उपलब्ध कराया गया है।
सूची के अनुसार रसूलपुर वृत्ति टोला, अवधिया टोला, रुकुन्दीपुर, भीखाबांध हरिजन टोली, रामचन्द्रपुर, मड़सरा रानी बाड़ी, शेरही, पकवलिया, हड़सर पूर्व टोला, चकरी मटिया पाण्डेयपुर, गरौली, करसौत कंगाली छपरा, करसौत बोधा छपरा और हड़सर के आंगनबाड़ी केंद्रों को संबंधित सरकारी विद्यालयों में स्थान दिया गया है।
बीईओ ने बताया कि किराये के भवनों के बजाय विद्यालयों में केंद्र संचालित होने से आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर स्थान मिलेगा। साथ ही विद्यालय एवं आंगनबाड़ी के बीच समन्वय भी मजबूत होगा।







