लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा. प्रखंड क्षेत्र में घोड़पराश जानवर के आतंक से किसान काफी चिंतित है. उनके लगाए गए गेहूं, मक्का, सब्जी, गन्ना, उड़द एवं मूंग सहित कई फसल खा कर बर्बाद कर रही है.
घोड़पराश जानवर को भगाने या मरवाने के लिए हड़सर पंचायत के धानाडीह गांव के किसानों ने कृषि विभाग सहित अन्य विभागों को लिखित शिकायत किया था. लेकिन उसका समाधान नहीं होने से शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर घोड़पराश जानवर को भगवाने या मरवाने के लिए धानाडीह गांव के राजन कुमार सिंह, अभय कुमार, भरत सिंह, मनोरंजन कुमार, आशुतोष कुमार, संतोष सिंह, सुनील सिंह, दयानन्द प्रसाद सहित अन्य लोगों ने गुहार किया है. अगर इनके समस्या का समाधान नहीं होता है तो किसान खेती करना छोड़ देंगे और इनके परिवार के भुखमरी का जिम्मेदार प्रशासन होगा.







