Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम पर आज लग सकती है मुहर

स्टेट डेस्क , नीतीश कुमार

केरल में 2026 विधानसभा चुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की शानदार जीत के बाद अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कांग्रेस में मंथन तेज हो गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान आज नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर सकता है। इसको लेकर नई दिल्ली और तिरुवनंतपुरम में लगातार बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन  खरगे , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी   और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री पद के लिए सर्वसम्मति बनाने के उद्देश्य से केरल के नेताओं के साथ कई दौर की बातचीत की है। पार्टी नेतृत्व किसी ऐसे चेहरे को आगे लाने की कोशिश में है जो संगठन और गठबंधन दोनों को मजबूत बनाए रख सके।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें वी. डी. सतीशन, के. सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला प्रमुख माने जा रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के प्रभावशाली नेताओं और केपीसीसी के पूर्व अध्यक्षों से भी राय ली जा रही है। चर्चाओं में के. मुरलीधरन, तिरुवंचूर राधाकृष्णन, सनी जोसेफ, मुल्लापल्ली रामचंद्रन और के. सुधाकरन जैसे नेताओं के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने हाल के दिनों में विभिन्न दावेदारों के समर्थकों द्वारा चलाए गए जन अभियानों, प्रदर्शनों और खुले समर्थन प्रदर्शन को लेकर भी जानकारी ली है। पार्टी नेतृत्व इस तरह के दबाव बनाने वाले प्रयासों से नाराज बताया जा रहा है और नेताओं को अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी गई है।

कांग्रेस आलाकमान का प्रयास है कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा ऐसे तरीके से की जाए जिससे पार्टी में किसी तरह की अंदरूनी नाराजगी या गुटबाजी उभरकर सामने न आए। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि केरल में सत्ता संभालने जा रही यूडीएफ सरकार के लिए शुरुआती संदेश बेहद महत्वपूर्ण होगा, इसलिए पार्टी नेतृत्व काफी सोच-समझकर फैसला लेना चाहता है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के नाम के साथ-साथ मंत्रिमंडल गठन और विभिन्न विभागों के बंटवारे पर भी चर्चा जारी है। पार्टी चाहती है कि नई सरकार जल्द से जल्द कामकाज शुरू करे और चुनाव के दौरान किए गए वादों को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए।