Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

केरल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हुई मुख्यमंत्री पर अंतिम मंथन

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

नई दिल्ली, केरल में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। पार्टी नेतृत्व इस पर अंतिम सहमति बनाने में जुटा हुआ है।

कांग्रेस हाईकमान ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ नेताओं अजय माकन और मुकुल वासनिक को पर्यवेक्षक के रूप में केरल भेजने का फैसला किया है। दोनों नेता बुधवार शाम राज्य पहुंचेंगे और वहां की राजनीतिक स्थिति का आकलन करेंगे।

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद ये पर्यवेक्षक रवाना होंगे। उनके दौरे को मुख्यमंत्री चयन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

केरल कांग्रेस विधायक दल की बैठक गुरुवार सुबह बुलाई गई है, जिसमें सभी विधायक अपने विचार और पसंद नेतृत्व के सामने रखेंगे। इस बैठक को सरकार गठन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पर्यवेक्षक विधायकों से बातचीत कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसे कांग्रेस नेतृत्व को सौंपा जाएगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री पद के लिए अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में बने हुए हैं। इनमें वीडी सतीशन, सनी जोसेफ, रमेश चेन्निथला, केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर प्रमुख दावेदारों के रूप में देखे जा रहे हैं।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। इसी जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।